JanjgirChampa Big News : प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण, नवागढ़ पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के गोधना गांव में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और 2 लोगों को हिरासत में लिया है. यहां हिन्दू संगठन के लोग भी पहुंचे थे और पुलिस की मौजूदगी में हंगामा भी हुआ. दोनों पक्षों में बहस हुई और कुछ देर के लिए माहौल गरमाया रहा.

 



दरअसल, गोधना गांव में लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि घर में प्रार्थना सभा की जाती है और इसकी आड़ में धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है. आज भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी और घर में प्रार्थना सभा की जा रही थी. इसकी सूचना पुलिस को मिली, फिर पुलिस ने दबिश दी. यहां से पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!