Janjgir-Champa Big News : उपसरपंच लापता, 24 घण्टे बाद भी पता नहीं चला, बिर्रा पुलिस कर रही तलाश

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव के उपसरपंच महेंद्र बघेल, लापता हो गया है और 24 घण्टे बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला है. मामले में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है.

 



दरअसल, करही गांव का उपसरपंच महेंद्र बघेल, 6 सितंबर की रात 9:30 बजे से लापता है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 7 सितंबर को दर्ज कराई गई है. उपसरपंच की तलाश में पुलिस की टीम लगी है और साइबर टीम द्वारा भी मोबाइल कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है, वहीं मोबाइल के लास्ट लोकेशन के आधार पर पुलिस तफ्तीश कर रही है. फिलहाल, 24 घण्टे बाद भी उपसरपंच महेंद्र बघेल का कुछ पता नहीं चला है. इस वजह से परिजन परेशान और चिंतित हैं.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!