Sakti Arrest : नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

सक्ती. हसौद पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी कुलदीप सागर को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी कुलदीप सागर के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 87, 64 एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी, मालखरौदा क्षेत्र के जमगहन गांव का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  Sakti Arrest : BOSCH कंपनी के ऑयल का डुप्लीकेट ऑयल बनाकर बिक्री करने वाला ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक गिरफ्तार, सक्ती का मामला

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है. अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

जांच के दौरान पुलिस ने हैदराबाद से आरोपी कुलदीप सागर के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

error: Content is protected !!