ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर विशेष गतिविधि आयोजित

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय हिंदी दिवस‘‘ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह प्रार्थना सभा पूर्ण रूप से हिंदी में संपादित कराया गया। इस अवसर पर हिंदी विभाग के प्रभारी शिक्षिका श्रीमती हन्ना देवी द्वारा हिंदी भाषा के उत्थान, महत्व एवं प्रयोग विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने राष्ट्रीय हिंदी दिवस की महत्ता को परिलक्षित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया था कि हिंदी भाषा केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। चूंकि भारत में अधिकतर क्षेत्रों में हिंदी भाषा बोली जाती थी, इसलिए हिंदी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिंदी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सिंतबर को प्रति वर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big Action : गिट्टी का अवैध परिवहन करते 5 हाइवा पर कार्रवाई, बिना रॉयल्टी का किया जा रहा था परिवहन, कार्रवाई के वक्त SDM और तहसीलदार रहे मौजूद...

उन्होंने एक सुंदर कविता के माध्यम से अपनी वाणी विराम दिया। संस्था के विद्यार्थियों के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार की गतिविधियाँ भी आयोजित कराई गई। कक्षा-दसवीं के विद्यार्थी हर्षवर्धन सूर्यवंशी द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी की विशेषता को बताते हुए कविता प्रस्तुत किया गया। कक्षा में हिंदी की महत्ता विषय पर चित्रकला एवं नारा लेखन गतिविधि भी आयोजित कराई गई। सम्पूर्ण गतिविधि के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, एडमिन स्टॉफ एवं ग्राउंड लेवल स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : करही गोलीकांड और हत्या का मामला, पीड़ित परिजन ने SP से मुलाकात की, कहा, 'रेत खनन है वारदात की वजह', SP विजय पांडेय ने 10 दिनों में गोलीकांड के खुलासे का आश्वासन दिया, कांग्रेस ने भी SP दफ्तर घेराव स्थगित किया...

error: Content is protected !!