Akaltara Arrest : बरगंवा गांव से 22 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने बरगंवा गांव से महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी गोपाल श्रीवास को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी गोपाल श्रीवास के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरगंवा गांव के गोपाल श्रीवास, महुआ शराब की बिक्री कर रहा है. फिर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और 22 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गोपाल श्रीवास को गिरफ़्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : घर में घुसकर डंडे से हमला, 3 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, 10 आरोपी भेजे गए जेल...

error: Content is protected !!