Akaltara Loot Arrest : अकलतरा पुलिस ने लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से 4 बाइक जब्त, बिलासपुर जिले के आरोपियों के खिलाफ पूर्व में कई अपराध दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 आरोपी भीम पासी, चंदन सिंह चौहान, विकास पासी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 115(2), 309 (4), 3(5) के तहत कार्रवाई की है. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 4 बाइक को जब्त किया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी, बिलासपुर के लालखदान के रहने वाले हैं.

 



दरअसल, अकलतरा के संतोष यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि NH 49 में अज्ञात बाइक युवकों ने चाकू दिखाकर बाइक और नगद को लूट कर भाग गए थे. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

जांच के दौरान पुलिस ने CCTV की मदद से 3 आरोपी भीम पासी, चंदन सिंह चौहान, विकास पासी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि तीनों आरोपियों ने अकलतरा और बिलासपुर जिले के सकरी, मस्तूरी थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिए हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों से लूट की बाइक और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज 13 नवंबर को प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे राजस्व अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!