Champa GangRape : चाम्पा में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने 7 आरोपी को हिरासत में लिया, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा में महिला से गैंगरेप का बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 7 आरोपी को हिरासत में लिया है. CCTV से आरोपियों की पहचान हुई है और मामले की जांच में पुलिस की कई टीम लगी थी. महिला के SP ऑफिस पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई थी. महिला के थाना पहुंचने पर मौजूद पुलिसकर्मी ने गम्भीरता से नहीं लिया था, फिर पीड़ित महिला, जांजगीर में SP विजय पांडेय से ऑफिस में मिली. इसके बाद, महिला की मेडिकल जांच कराई गई और पुलिस टीम ने तफ्तीश शुरू की.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

दरअसल, घटना 28 सितम्बर की रात 10 से 11 बजे की है. महिला अपने घर जा रही थी. इस दौरान बाइक से युवक आए और उसे पकड़कर ले गए. फिर उसके साथ गैंगरेप किया. दूसरे दिन 29 सितम्बर को महिला, चाम्पा थाना गई तो मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे यह कह दिया कि जाओ, आरोपियों को पकड़कर लाओ, फिर एफआईआर करेंगे.

इसके बाद, पीड़ित महिला एसपी ऑफिस पहुंची और घटना से एसपी विजय पांडेय को अवगत कराया. फिर पुलिस सक्रिय हुई और महिला की मेडिकल जांच कराई गई. इस दौरान गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस की कई टीम, जांच में जुटी थी और अब चाम्पा पुलिस ने 7 आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!