Champa Big News : करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, हादसे के बाद दुकान संचालक और टेंट संचालक ने नहीं दी पुलिस को सूचना, परिजन ने कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी, फिर पुलिस ने… घटना के बाद पुलिस को सूचना नहीं देने पर उठे सवाल ?

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के सदर बाजार में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई. कपड़ा दुकान में बिजली झालर लगाते वक्त यह घटना हुई. हादसे में टेंट हाउस के मजदूर दुर्गेश महंत की मौत हुई है. सबसे बड़ी बात, घटना के घण्टों बाद भी पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी और हसदेव नदी तट पर केराझरिया में अंतिम संस्कार करने की तैयारी थी, तभी मौके पर चाम्पा पुलिस पहुंची और परिजन को समझाइश देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल पहुंचाया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

दूसरी ओर, इस घटना में दुकान संचालक और टेंट हाउस संचालक की लापरवाही सामने आई है, क्योंकि घटना की जानकारी चाम्पा पुलिस को नहीं दी गई थी. इसके बाद सवाल भी उठे हैं कि आखिर घटना के बाद पुलिस को क्यों सूचना नहीं दी गई ? मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!