Sakti GangRape Arrest : नौकरी और कपड़ा का दिलाने का लालच देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला, 2 महिला सहयोगी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर, गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी है सिक्योरिटी गार्ड

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने नौकरी, कपड़ा दिलाने का लालच देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 2 मुख्य आरोपी झनकेश्वर चंद्रा, प्रदीप निराला और सहयोग करने वाली 2 महिला समेत 4 आरोपी को गिरफ़्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 127, 70 (1) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी झनकेश्वर चंद्रा, सोनादुला और प्रदीप निराला मालखरौदा क्षेत्र के कुरदा का रहने वाले हैं. आरोपी प्रदील निराला, RKM प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Accident Death : ट्रैक्टर ने नाबालिग लड़के को कुचला, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि 31 अक्टूबर की शाम को वह तालाब के पास घूम रही थी. उसी समय बाइक सवार झनकेश्वर चंद्रा और एक महिला आकर उसे सक्ती में नौकरी, कपड़ा दिलाने का लालच देकर झूलकदम सक्ती लेकर गए थे. वहां से उसे डोड़की गांव की दूसरी महिला के घर ले जाकर रखे थे. फिर आरोपी झनकेश्वर चंद्रा और प्रदीप निराला ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना अंजाम दिया. मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

जांच के दौरान पुलिस ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने एवं सहयोग करने वाली 2 महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!