Janjgir Big News : मदनपुर के नाला के पास दिखा तेंदुआ, कुत्ते का शिकार किया, युवक भागा जान बचाकर, वन अमला तैनात…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के मड़वा प्लांट के वॉच टॉवर नम्बर 6 के पास तेंदुआ फिर दिखा है. नाला के पास मदनपुर के ग्रामीण गोपाल गोंड़ ने तेंदुआ को देखा है और तेंदुआ ने ग्रामीण के साथ कुत्ते का शिकार भी कर दिया. ग्रामीण वहां से जान बचाकर भागा.



दरअसल, 20 और 26 अक्टूबर को गॉर्ड ने वॉच टॉवर 5 के पास तेंदुआ को देखा था और गॉर्ड ने मोबाइल से वीडियो बनाया था और प्लांट के अफसरों अवगत कराया था. फिर सूचना पर वन अमला अलर्ट हुआ और अमला तैनात किया गया है, वहीं गांवों में मुनादी कराई जा रही है. तीसरी बार तेंदुआ के नजर आने के बाद लोगों में दहशत है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 4 जिलों के SP जाएंगे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद... इन 4 जिलों में इन अफसरों को मिली SP की जिम्मेदारी, देखिए सूची...

इससे पहले, अगस्त में CCTV में तेंदुआ कैद हुआ था, जिसका वीडियो अब सामने आया है. फिलहाल, आज से वन अमला को ज्यादा मुस्तैदी से कार्य करना होगा और तेंदुआ को पकड़ने, भगाने के उपाय ढूंढने होंगे, नहीं तो आने वाले दिनों में बड़ी घटना हो सकती है. तेंदुआ ने अभी कुत्ते का शिकार किया है, आगे कुछ भी हो सकता है ?

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

error: Content is protected !!