Janjgir Big News : निर्माणाधीन मकान में प्लास्टर करते समय 11 केवी करंट की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के निर्माणाधीन मकान में प्लास्टर करते समय 11 केवी करंट की चपेट में आकर राजमिस्त्री सूरज सूर्यवंशी की मौत हो गई है. मृतक मिस्त्री जर्वे ( च ) गांव का रहने वाला था. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

 



जानकारी के अनुसार, राजमिस्त्री सूरज सूर्यवंशी, जांजगीर के नहरिया बाबा रोड में यादव चौक के आगे के क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में प्लास्टर का काम कर रहा था. उसी समय वह लोहे के एंगल में 11 केवी करंट की चपेट में आ गया और जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!