Janjgir Accident Death : सुअर से टकराकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, बेटा घायल, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के तिलई गांव में बाइक में सवार बुजुर्ग की सुअर से टकराने से मौत हो गई. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग लंबोदर यादव ने दम तोड़ दिया है.

 



जानकारी के अनुसार, तागा निवासी लंबोदर यादव अपने बेटे के साथ बाइक से तिलई गांव दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था. तिलई गांव पहुंचे थे कि सुअर से टक्कर की वजह से दोनों पिता-पुत्र गिर गए. घायल बुजुर्ग लंबोदर यादव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

Related posts:

error: Content is protected !!