JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने करने वाला मुख्य आरोपी युवक सहित सहयोग करने वाले माता-पिता गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर, पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी युवक अविनाश कश्यप, सहयोग करने वाले उसके माता-पिता निर्मला कश्यप, रामकुमार कश्यप को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 64(2), (M), 65 (1), 87, 3(5), 137(2), पॉक्सो एक्ट 4, 6, बाल विवाह की धारा 10 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी, तेंदुआ गांव के रहने वाले हैं.



इसे भी पढ़े -  Champa Big News : चाम्पा SDM के नेतृत्व में रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 1 हाइवा और 2 ट्रैक्टर जब्त, बम्हनीडीह क्षेत्र में हुई कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, नवागढ़ थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की को अविनाश कश्यप, बहाल-फुसलाकर भगा ले जाकर अपने घर में रखा था. कुछ दिनों बाद आरोपी के माता-पिता ने उसकी शादी आरोपी अविनाश के साथ करा दी और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच में दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश कश्यप और सहयोग करने वाले माता-पिता निर्मला कश्यप, रामकुमार कश्यप को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : कारखाना अधिनियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, पांच उद्योगों पर लाखों का अर्थदंड

error: Content is protected !!