JanjgirChampa Knife Attack : युवक पर चाकू से हमला, 3 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के हरदी गांव में युवक पर चाकू से हमला करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. घायल युवक को नवागढ़ अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.

 



दरअसल, हरदी गांव में दशहरा पर्व मनाया जा रहा था और रावण दहन के बाद युवक पंकज सूर्यवंशी और गांव के लड़के के बीच विवाद हो गया था. इसके बारे में लड़के के भाई को पता चला तो वह अपने 2 दोस्तों के साथ आया और तीनों ने मिलकर पंकज सूर्यवंशी की पिटाई की थी. चुड़ा से उसके सिर पर चोट आई, वहीं चाकू के हमले से पंकज की पीठ में चोट आई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

घायल युवक पंकज का नवागढ़ अस्पताल में इलाज किया गया था. इधर, नवागढ़ पुलिस ने युवक पर चाकू से हमला करने वाले 3 आरोपी अभिषेक सूर्यवंशी, बॉबी सूर्यवंशी और ननका सूर्यवंशी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!