JanjgirChampa News : पुरुषोत्तम यादव बने गौ सेवा आयोग के जिला समिति के अध्यक्ष

जांजगीर-बलौदा. छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के द्वारा पूरे प्रदेश मे जिला एवं ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन किया गया है, जिसमें जांजगीर-चांपा जिले के समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव को बनाया गया है. पुरुषोत्तम यादव, ग्राम भिलाई बलौदा ब्लाक के निवासी हैं. वे मुलतः किसान हैं एवं लम्बे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा से जुड़े रहे.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

जिला समिति में सदस्य के रूप मे राहुल गुप्ता जांजगीर, चौथराम पटेल धाराशिव, नीलकांत यादव जांजगीर, गजानंद कश्यप जांजगीर, आशीष जैन अकलतरा का नाम भी सामिल है. इसके अतिरिक्त बलौदा ब्लाक के अध्यक्ष के रूप में अजय कटकवार की घोषणा हुई तथा सदस्य खिलेश्वर भारद्वाज, छतराम यादव, महावीर यादव, शिवचरण यादव, गंगासागर कश्यप को बनाया गया है. शासन के इस घोषणा से पूरे जिले एवं बलौदा क्षेत्र के सभी लोगों में हर्ष व्याप्त है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!