Sakti Murder Arrest : शराब पीने के लिए रुपये नहीं मिलने पर व्यक्ति की हत्या करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर की थी हत्या, दोनों आरोपी भेजे गए न्यायिक रिमांड में

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने 45 वर्षीय व्यक्ति छोटूलाल यादव की हत्या के मामले में 2 आरोपी विनोद अजगल्ले, धरमू अजगल्ले को गिरफ्तार किया हुआ और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी, दलालपाली गांव के ही रहने वाले है. शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर हत्या कर दी थी.

 



दरअसल, 22 अक्टूबर की शाम को छोटूराम यादव अपने घर में बिना बताए चला गया था. 23 अक्टूबर को जमगहन के मुक्तिधाम के पास संदिग्ध अवस्था मे उसकी लाश मिली थी. मृतक के शरीर में चोट के निशान थे और परिजन ने हत्या की आशंका जताई थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया था. फिर शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई थी. मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विनोद अजगल्ले और धरमु अजगल्ले को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि छोटूराम यादव, शराब पीकर आ रहा था. तब उसका रास्ता रोककर शराब पीने में रुपये की मांग की थी. रुपये नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!