Sheorinarayan Big News : नाला में डूबने से युवक की मौत, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना के करमंदी गांव में नाला में डूबने से युवक की मौत हो गई. युवक सुमेश, नहाने गया था. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को नाला से बाहर निकलवाया. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया है.



दरअसल, युवक सुमेश गहरे, सुबह के वक्त घर से निकला था, फिर से दोपहर में नाला में नहाने गया था. वहां डूब गया और कुछ देर बाद घाट पर ग्रामीणों ने उसका कपड़ा देखा. बाद में, नाला में उसकी लाश दिखी, फिर पुलिस को सूचना दी गई. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण है प्राकृतिक खेती : राठौर, किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दो जिले से क़ृषि सखी, पशु सखी, कृषक मित्र, गौसेवक और प्रगतिशील कृषक हुए शामिल

error: Content is protected !!