Janjgir Fire : ट्रेलर में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, धूं-धूंकर जला ट्रेलर, फिर…

जाजगीर-चाम्पा. जांजगीर में NH-49 पर ट्रेलर में अचानक आग गई. आग लगने के बाद ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई. यहां ट्रेलर धूं-धूंकर जला और घण्टे भर की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. बाद में, कुछ देर बाद टायर में फिर आग धधक गई. इसके बाद, फायर ब्रिगेड टीम ने दोबारा आग पर काबू पाया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Patwari Suspend : भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी निलंबित, पामगढ़ और चाम्पा क्षेत्र के पटवारियों पर हुई कार्रवाई...

दरअसल, अंबिकापुर से कोरबा होते हुए कोयला लेकर ट्रेलर, बिलासपुर जा रहा था. इस दौरान ट्रेलर, जांजगीर पहुंचा था कि NH-49 पर अचानक ट्रेलर में आग लग गई. आग लगने की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया. आगजनी से वाहन मालिक को बड़ा नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!