Sakti Arrest : सक्ती के बुधवारी बाजार से 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

सक्ती. सक्ती पुलिस ने बुधवारी बाजार से 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी राजेन्द्र यादव के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी, सक्ती के बुधवारी बाजार का रहने वाला है. जिले में शराब, जुआ और गांजा की अवैध बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार पुलिस द्वारा गांव-गांव में जन चौपाल, ग्राम विश्वास यात्रा किया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सक्ती के बुधवारी बाजार का राजेन्द्र यादव, शराब बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतज़ार कर रहा था. फिर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी राजेन्द्र यादव के कब्जे से 35 पाव देशी शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!