Akaltara News : समाजसेवक व कर्मचारी नेता स्व. रामबाबू शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर वेल विशर फाउंडेशन द्वारा अकलतरा में रक्तदान शिविर का आयोजन

अकलतरा. समाजसेवक एवं कर्मचारी नेता स्वर्गीय रामबाबू शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर वेल विशर फाउंडेशन द्वारा अकलतरा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे क्षेत्र के अनेक समाजिक कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि, सम्मानित नागरिक और युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ इस सेवा कार्यक्रम में भाग लिया।

 



शिविर में 74 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजकों ने बताया कि स्व. राम बाबू शर्मा जी का जीवनभर समाजसेवा, कर्मचारी हित और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रहे। उनकी इसी विचारधारा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह रक्तदान शिविर रखा गया था।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सम्मानित नागरिको ने स्व. राम बाबू शर्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन समाज के लिए समर्पण और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक रहा है। वेल विशर फाउंडेशन के सदस्यों ने सभी रक्तदाताओं को यातायात जागरूकता हेतु हेलमेट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किए। साथ ही संस्था ने रक्तदान शिविर के सफल बनाने में सहयोग किये सभी सहयोगियों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!