Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं यातायात सुरक्षा सप्ताह का किया गया आयोजन

अकलतरा. बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में राष्ट्रीय एकता दिवस और यातायात सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्रों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली और यातायात सुरक्षा के महत्व पर चर्चा की. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रीय एकता और यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना था. कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार मिरी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया. उन्होंने सड़क सुरक्षा दुर्घटना से जुड़े उदाहरणों को प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया.

 



तत्पश्चात श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल के संचालक डॉ. जे. के. जैन ने विद्यार्थियों के साथ यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया.
डॉ. जे. के. जैन के संदेश से विद्यार्थियों में यातायात सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता बढ़ी और वे देश के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित हुए. श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों का भारत संघ में विलय कराया, जिससे देश की एकता और अखंडता को मजबूती मिली. सरदार पटेल का देश के लिए योगदान अविस्मरणीय है, और उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. कार्यक्रम के बढ़ते क्रम में कु. आयुषी साहू और कु. सुमन नवरत्न ने यातायात सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए. दोनों छात्राओं ने अपने भाषण में यातायात नियमों का पालन करने और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला. इस कार्यक्रम के आयोजन से छात्रों में राष्ट्रीय एकता और यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा हुई और उन्हें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

इस कार्यक्रम में डॉ. प्रतिमा रानी द्विवेदी, ओमप्रकाश सोनी, संजीव चौहान, दुर्गा टण्डन, श्वेता सिंह चंदेल, संध्या सिंह, कमलकांत साहू, नवीन आदित्य, प्रभात कश्यप, नागेंद्र कुमार जांगड़े, अर्जुन दास मोहले, संजना भास्कर, सोनम साहू, सरिता पटेल, प्रिया खरे,;श्रद्धा राठौर, भूपेन्द्र कुमार, चंद्ररुपा कश्यप, अशोक पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, हितेश्वरी कश्यप, कृष्णकांत चंद्राकर, समरीन मिर्जा, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप, राजेश कश्यप, एवं छात्र/छात्राओ के साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम को लेकर छात्रों में उत्साह था. कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अरविंद कुमार मिरी एवं मंच का सफल संचालन प्रो. राहुल राठौर के द्वारा किया गया.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!