Janjgir Big Accident : स्कार्पियो और ट्रक में भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, अन्य 3 घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया, मृतकों में 2 सेना के जवान, NH-49 पर हुआ बड़ा हादसा

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के सुकली गांव में NH-49 पर स्कार्पियो और ट्रक में भिड़ंत हो गई. हादसे में स्कार्पियो सवार 5 लोगों की मौत हो गई है, वहीं अन्य 3 घायलों को जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. सभी मृतक, नवागढ़ के रहने वाले थे और बारात से लौटते वक्त यह बड़ा हादसा हुआ है. सभी मृतक और घायल, एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं. 5 मृतकों में से 2 सेना के जवान भी बताए जा रहे हैं, जिसमें एक की कुछ दिनों पहले शादी हुई थी.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

दरअसल, नवागढ़ से स्कार्पियो में सवार होकर पंतोरा गांव बारात गए थे. वहां से लौटते वक्त देर रात सुकली गांव में NH-49 पर बड़ा हादसा हो गया. ट्रक के टक्कर से स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई. मौके पर 3 लोगों की मौत हो गई थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और एम्बुलेंस से सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों की भी मौत हो गई, वहीं अन्य 3 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है. हादसे में नवागढ़ के एक ही मोहल्ले के 5 लोगों की मौत के बाद लोगों की भीड़ जिला अस्पताल में जुटी हुई है. हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर, वाहन छोड़कर फरार है और मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Congress News : कांग्रेस ने जिले में 2 प्रवक्ता और 2 मीडिया प्रभारी नियुक्त किया, देखिए किन-किन नेताओं-कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी...

error: Content is protected !!