Janjgir-Sakti : जांजगीर में कोर्ट लाते वक्त एट्रोसिटी का आरोपी हुआ पुलिस हिरासत से फरार, अब तक पता नहीं चला… ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक और आरक्षक तैनात…

जांजगीर-सक्ती. जांजगीर में कोर्ट लाते वक्त एट्रोसिटी का आरोपी उमाशंकर साहू, पुलिस हिरासत से फरार हो गया है. आरोपी को प्रधान आरक्षक और आरक्षक लेकर आए थे और दोनों को चकमा देकर आरोपी भाग गया. सक्ती जिले की मालखरौदा पुलिस, आरोपी को जांजगीर कोर्ट ला रही थी. यहां आरोपी उमाशंकर साहू, मौका पाकर रफूचक्कर हो गया. जांजगीर से आरोपी के फरार होने की सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है, लेकिन घण्टों बीतने के बाद आरोपी का कुछ पता नहीं चला है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी आदतन बदमाश है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली गई रैली, स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित और राष्ट्र भक्ति का दिया संदेश...
error: Content is protected !!