JanjgirChampa Big News : 10 करोड़ से ज्यादा रुपये की ठगी करने की शिकायत के बाद हुई FIR, शिवरीनारायण पुलिस ने 2 आरोपी को हिरासत में लिया…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 10 करोड़ से ज्यादा रुपये की ठगी करने की शिकायत 6 लोगों ने एसपी से की थी. मामले की शिकायत के बाद एसपी विजय पांडेय ने चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार को जांच के निर्देश दिए थे. शिकायतकर्ताओं को अलग-अलग तरह से झांसा लेकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया गया है. ठगी के इस बड़े कारनामे को एक ही परिवार के कई सदस्यों द्वारा मिलकर अंजाम देने का आरोप है. इधर, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने एफआईआर के बाद आरोपी भूपेंद्र साहू, उसके बेटे हिरेन्द्र साहू को हिरासत में ले लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

दरअसल, शिवरीनारायण क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के लोगों को बिलारी गांव के भूपेंद्र साहू, उसके बेटे हिरेन्द्र साहू और परिवार के अन्य सदस्यों ने जमीन खरीदी-बिक्री, शेयर मार्केट और अपनी दुकान समेत अन्य जगहों पर रुपये लगाने और लाभ दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने का आरोप है. मामले में कार्रवाई करने एसपी से शिकायत भी हुई थी. भीम आर्मी के दीपक मनहर के साथ शिकायतकर्ता, एसपी ऑफिस पहुंचे थे.

एसपी से हुई शिकायत के मुताबिक, मेंहदी गांव के रामकुमार रोहिदास से 1 करोड़ 90 लाख, बिलारी गांव के रोहित साहू, से 22 लाख, राजेश साहू से 1 करोड़ 88 लाख, पकरिया गांव मिथिलेश साहू से 30 लाख, छोटेलाल यादव से 4 करोड़ 73 लाख और बरपाली गांव के लेखराम साहू से 2 करोड़ 50 लाख 27 हजार रुपये धोखाधड़ी करने का आरोप है. शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि ऑनलाइन और नगद में रुपये दिए गए हैं. उन्हें शुरू में कुछ रुपये दिए गए, फिर बंद कर दिया गया और रुपये मांगने पर धमकाया जाता था. गाली-गलौज और मारपीट करने का भी आरोप है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!