Sakti Accident Death : NH-49 डोड़की गांव के पास सड़क किनारे खड़े हार्वेस्टर को ट्रेलर ने मारी ठोकर, हार्वेस्टर चालक की मौके पर हुई मौत, पास में खड़ा एक अन्य किसान घायल, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के NH-49 डोड़की गांव के पास ट्रेलर वाहन की ठोकर से हार्वेस्टर चालक गोविंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के वक्त पास में खड़े एक अन्य किसान को चोट आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. मृतक हार्वेस्टर चालक गोविंद यादव, रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का रहने वाला था. हादसे में ट्रेलर के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने के लिए अकलतरा के पारस साहू हुए सम्मानित

जानकारी के अनुसार, NH-49 गांव के पास हार्वेस्टर चालक गोविंद यादव, सड़क किनारे हार्वेस्टर को खड़ा करके एक किसान से बातचीत कर रहा था. उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की ठोकर से हार्वेस्टर चालक गोविंद यादव की मौके पर मौत हो गई. इस दौरान पास में खड़े एक अन्य किसान को चोट आई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  PM Kisan Yojana: लिस्ट से नाम गायब, तो अटक जाएगी 22वीं किस्त; ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम है या नहीं

error: Content is protected !!