Sakti Arrest : कटौद गांव में नवनिर्माण दीवार को गैंती, फावड़ा से तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार, मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने किया बीचबचाव, गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी है एसआई का भतीजा

सक्ती. डभरा पुलिस ने कटौद गांव में नवनिर्माण दीवार को गैंती, फावड़ा से तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने वाले 3 आरोपी रामाशंकर चंद्रा, राजकुमार चंद्रा, सोजन मिरी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 296, 324, 3(5), 333, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है. गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी, एसआई का भतीजा है. गिरफ्तार सभी आरोपी, गोबरा गांव के हैं.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Attack Arrest : जमीन विवाद को लेकर महिला के सिर पर टंगिया से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल

एडिशनल एसपी हरीश यादव ने बताया, कटौद गांव की महिला धनेश्वरी चंद्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि गोबरा गांव के रामाशंकर चंद्रा, राजकुमार चंद्रा और अन्य लोगों ने घर घुसकर नवनिर्माण दीवाल को गैंती, फावड़ा से तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलौज की थी. सूचना पर 2 पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव किया था. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने नवनिर्माण दीवार को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी रामाशंकर चंद्रा, राजकुमार चंद्रा, सोजन मिरी को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : जय सरस्वती मारुति व्यायाम शाला (अखाड़ा) का शुभारंभ किया राजेश्री महन्त ने, छोटे-छोटे बच्चों से लेकर 84 वर्षीय व्यक्ति ने भी किया शौर्य का प्रदर्शन...

error: Content is protected !!