Sakti ATM Break : बाराद्वार के ATM मशीन को अज्ञात व्यक्ति ने की तोड़फोड़, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. बाराद्वार के ATM मशीन को अज्ञात व्यक्ति ने तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है. पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ BNS की धारा 324(5), 331(4) के तहत जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, पुनेंन्दू प्रकाश देवांगन ने बताया कि बाराद्वार में एक निजी कंपनी की ATM मशीन संचालित है. कंपनी ने ATM मशीन की देख रेख की जिम्मेदारी उसे सौंपी है. अज्ञात व्यक्ति में जहां ATM मशीन लगी है, वहां घुसकर मशीन में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है. फिलहाल, मामले में बाराद्वार पुलिस ने तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने वाले के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!