Sakti News : डभरा में आयोजित संविधान सभा कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब हुए शामिल, सांसद, विधायक, भाजपा कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेता रहे मौजूद

सक्ती. नगर पंचायत डभरा में संविधान दिवस का जिला स्तरीय आयोजन किया गया. जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक रामकुमार यादव, भाजपा कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सदस्य निर्मल सिन्हा, शांति ताराचंद साहू, सुशीला सिन्हा, डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू, भाजपा नेता हेमंत साहू सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Car Fire : बदमाशों ने घर के पास खड़ी 2 कार में आग लगा दी, सिटी कोतवाली पुलिस कर रही जांच...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बाबा डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को नमन करते हुए कहा कि संविधान ने देश को समानता, न्याय और स्वतंत्रता की मजबूत नींव दी है. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाएं और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की बात कही.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : नवविवाहिता की मौत, नैला क्षेत्र का मामला, मौके पर पहुंची थी CSP, तीन माह पहले हुई थी शादी, FSLकी टीम ने भी जांच की...
error: Content is protected !!