Sakti News : सेंदुरस गांव में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित, कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित कई भाजपा नेता रहे मौजूद, महिलाओं को आगे बढ़ाने किया गया प्रेरित

सक्ती. सेंदुरस गांव में आत्मनिर्भर भारत के तहत महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी शामिल हुई. विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव थे. सम्मेलन में महिलाओं की सशक्तिकरण, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को लेकर व्यापक चर्चा की गई. उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. जिसका लाभ उठा महिलाएं खुद के पैरों में खड़ी हो सकेंगी.



इसे भी पढ़े -  PM Kisan Yojana: लिस्ट से नाम गायब, तो अटक जाएगी 22वीं किस्त; ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम है या नहीं

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनसाय देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जैजैपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खूंटे, जिला मंत्री रूपा सिंह देव, मोहनकुमारी साहू, जिला पंचायत सदस्य सुशीला सिन्हा, आशा साव, सेंदुरस गांव की सरपंच धनेश्वरी साहू, मालखरौदा मण्डल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : छात्रों से बाल्टी में पानी भरवाने का मामला, DEO ने प्रधानपाठक और शैक्षिक समन्वयक को नोटिस जारी किया, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!