Sakti Big News : पिरदा गांव में आयोजित रामनामी मेला में युवक का अपहरण कर चाकू दिखाकर मारपीट करने का मामला, अपहरण करने वाले बाप-बेटे सहित 3 के खिलाफ जुर्म दर्ज, घटना के बाद तीनों आरोपी फरार

सक्ती. मालखरौदा के छपोरा चौकी क्षेत्र के युवक का अपहरण कर उसके साथ बाप-बेटे सहित 3 लोगों ने मारपीट की है. पुलिस ने आरोपी नीलकंठ रात्रे, किशन रात्रे, धनराज रात्रे के खिलाफ BNS की धारा 115, 140, 296, 3(5), 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है. मारपीट करने वाले तीनों आरोपी, नरियरा गांव के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, नरियरा गांव का युवक सुमित रात्रे ने बताया कि वह पिरदा गांव रामनामी मेला देखने गया था. वहां उसके गांव के नीलकंठ रात्रे और उसके दो बेटे किशन रात्रे, धनराज रात्रे जबरन बाइक में बैठाकर उसे नरियरा गांव ले गए. वहां पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की और चाकू दिखाकर मारपीट की. मारपीट की वजह से उसे चोट आई है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों के जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!