Sakti Big Update : टापू को पार करते समय नदी में बहे बुजुर्ग किसान की तीसरे दिन मिली लाश, SDRF और DDRF की टीम ने किया रेस्क्यू, मरघट्टी गांव में महानदी को पार करते समय बहा था बुजुर्ग

सक्ती. हसौद क्षेत्र के मरघट्टी गांव की महानदी को पार करते समय बहे बुजुर्ग किसान रेशम लाल सिदार की लाश बगरैल के काशीडीह टापू में मिली है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

जानकारी के अनुसार, मरघट्टी गांव का बुजुर्ग किसान रेशम लाल सिदार, गांव की महानदी के टापू के बीच में खेती-बाड़ी का काम करता था. 30 अक्टूबर को वापस आते समय महानदी के पानी के तेज बहाव में बुजुर्ग किसान भी पानी में बह गया था. सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर हसौद पुलिस ने DDRF की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया था. DDRF की टीम द्वारा महानदी में लगातार लापता बुजुर्ग की खोजबीन की जा रही थी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

तीसरे दिन SDRF और DDRF टीम द्वारा आगे की ओर खोजबीन की जा रही थी. आज रेस्क्यू के दौरान बगरैल के काशीडीह के टापू में लापता किसान बुजुर्ग रेशम लाल सिदार की लाश मिली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!