Sakti Accident Death : NH-49 बोरदा गांव में अज्ञात वाहन के कुचलने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज

सक्ती. बोरदा गांव के NH-49 में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के कुचलने से बाइक सवार कमलेश सिदार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ BNS की धारा 106 के तहत जुर्म दर्ज किया है. मृतक कर्रापाली गांव का रहने वाला था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

जानकारी के अनुसार, कर्रापाली गांव का कमेलश सिदार बाइक से कुछ काम से जा रहा था. बोरदा गांव के NH-49 में पहुँचजे था कि अज्ञात तेज रफ़्तार वाहन के उसे कुचल दिया. कुचलने से कमलेश सिदार की मौके पर मौत हो गई. मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!