Sheorinarayan Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी दादूराम महिपाल को गिरफ़्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी दादूराम महिपाल के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 333, 87, 64(2)(ड) एवं पॉक्सो एक्ट 6 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी, तनौद गांव का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : जैजैपुर में धूमधाम से मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती, शोभायात्रा निकालकर साहू समाज ने दिया एकता और समानता का संदेश

दरअसल, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 5 अक्टूबर को उसकी नाबालिग लड़की को कोई बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दादू महिपाल के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया और आरोपी दादूराम महिपाल को गिरफ़्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : अग्रवाल सभा सक्ती के पुनः अध्यक्ष बने श्यामसुंदर अग्रवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन, समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार किया व्यक्त

error: Content is protected !!