Malkharouda News : विकाखण्ड स्तरीय दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव आयोजित, युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य, मुख्य अतिथि के रूप में सांसद, प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य हुई शामिल, अन्य जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी रहे मौजूद

सक्ती. मालखरौदा में विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की. विशिष्ट अतिथि के रूप में मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, मालखरौदा सरपंच सावित्री रंजीत अजगल्ले ने की. युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और प्रतिस्पर्धा के साथ विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है.

इस मौके पर मालखरौदा जनपद पंचायत सीईओ संदीप कश्यप, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी निखिल, सक्ती जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सभी जोन के जोन प्रभारी, सभी स्कूलों के कीड़ा प्रभारी, मंडल मालखरौदा व अड़भार के मंडल अध्यक्ष सहित महामंत्री, उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!