Akaltara Knife Attack : कोटगढ़ गांव में युवक पर चाकू से हमला, युवक की हालत गंभीर, सिम्स रेफर, रौताही मेला देखने रिश्तेदार के घर आया था युवक

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटगढ़ गांव में 2 युवकों ने चाकू से हमला कर युवक इंद्रपाल कंवर को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अकलतरा से बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है. हमले के बाद दोनों आरोपी युवक मौके से फरार हो गए हैं.



दरअसल, कोटगढ़ गांव के विक्रम कंवर के घर बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिले से उसका रिश्तेदार इंद्रपाल कंवर, महमदपुर रौताही मेला देखने आया था. इस दौरान विक्रम, घर के सामने रास्ते में गाड़ियों का जाम लगने पर रास्ते को खाली करवा रहा था. उसी समय गांव का युवक हेमंत मिरी ने आकर विक्रम कंवर के साथ मारपीट करने लगा.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : IPS रतनलाल डांगी सस्पेंड, ...इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई.. जानिए...

यहां विक्रम को बचाने इंद्रपाल कंवर गया तो पीछे से आकर एक बदमाश युवक ने इंद्रपाल कंवर के पीठ में चाकू से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल इंद्रपाल कंवर को इलाज के लिए अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थित होने पर उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है. घटना के बाद दोनों आरोपी युवक मौके से फरार हो गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

error: Content is protected !!