Akaltara News : वेस्ट इंडिया सीनियर राष्ट्रीय क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लटिया के धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक एवं स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ वेस्ट इंडिया का जीता खिताब

अकलतरा. वेस्ट इंडिया क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 सब जूनियर ,जूनियर व सीनियर महिला एवं पुरुष अंडर द पॉवरलिफ्टिंग इंडिया व मध्यप्रदेश पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन 19 दिसंबर से 21 दिसंबर वघेला जी गार्डन में इंदौर में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छतीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा क्षेत्र के लटिया गांव के धनंजय यादव ने 59 कि ग्राम वजन वर्ग समूह में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया. इसके साथ ही 200 किलो ग्राम स्कोट, 100 किलो ग्राम का ब्रेंचप्रेस एवं 230 ग्राम का डेडलिफ्ट किया. 530 किलो ग्राम का भार उठाकर छत्तीसगढ़ राज्य को स्वर्ण पदक एवं स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ वेस्ट इंडिया का खिताब छत्तीसगढ़ राज्य के नाम किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ राज्य जिला जांजगीर चाम्पा अकलतरा( लटिया ) का नाम गौरवान्वित किया है धनंजय यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच दिलीप पटेल व कोच विघ्नेश कुमार माता-पिता को दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!