Janjgir Big News : चौराभाठा मध्यान्ह भोजन प्रकरण में कड़ी कार्रवाई, प्रधान पाठक निलंबित, स्व-सहायता समूह बदला गया, मध्याह्न भोजन प्रभारी की असंचयी प्रभाव से दो वेतनवृद्धि रोकी

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश में चौराभांटा शासकीय पूव माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में लापरवाही प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौराभांठा की प्रधानपाठक किरण लता शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।



प्रकरण की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि मध्यान्ह भोजन संचालन में निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया गया। इसके मद्देनज़र विद्यालय में कार्यरत राहुल महिला स्व-सहायता समूह को कार्य से पृथक करते हुए उसके स्थान पर दूसरे पात्र महिला स्व-सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही प्रकरण में पर्यवेक्षण स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित मध्याह्न भोजन प्रभारी जगेश्वर सिंह शिक्षक एल बी शास पूर्व माध्यमिक शाला चौराभांठा की असंचयी प्रभाव से दो वेतनवृद्धि रोकने के आदेश संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा जारी किए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्यालयों में सतत निरीक्षण और निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : खबर का असर, बीच सड़क पर जलकर खाक हुए 2 ट्रेलर में 1 ट्रेलर को सड़क से हटाया गया, आखिरकार 1 माह बाद जागा प्रशासन, Khabar CG News ने लगातार प्रसारित की थी खबर...

error: Content is protected !!