JanjgirChampa Accident Death : कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही युवक की मौत, शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया और हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवक का नाम गुलशन साहू है, जो दुरपा गांव का रहने वाला था. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं घटनाकारित वाहन को भी निरुद्ध कर लिया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : दो बाइक में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक चालक की मौत, सवार 2 बच्चे को आई मामूली चोट, शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला...

दरअसल, दुरपा गांव का युवक गुलशन साहू, शिवरीनारायण से घर लौट रहा था. इस दौरान मुड़पार गांव में कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया और उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है.

error: Content is protected !!