JanjgirChampa Action : रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन, 1 JCB और 2 ट्रैक्टर जब्त, खनिज टास्क फोर्स ने की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते 1 JCB और 2 ट्रैक्टर जब्त किया गया है. कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर खनिज टास्क फोर्स की टीम ने केवा-नवापारा गांव में 1 JCB और बिर्रा में 2 ट्रैक्टर पकड़ा है. इन वाहनों के मालिकों स्व खनिज अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जाएगा.



दरअसल, रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसके बाद, खनिज टास्क फोर्स टीम ने कार्रवाई की. जांजगीर तहसीलदार ने केवा-नवापारा में कार्रवाई की तो चाम्पा एसडीएम ने बिर्रा में कार्रवाई की. अफसरों का कहना है कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण है प्राकृतिक खेती : राठौर, किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दो जिले से क़ृषि सखी, पशु सखी, कृषक मित्र, गौसेवक और प्रगतिशील कृषक हुए शामिल

error: Content is protected !!