JanjgirChampa Arrest : सोशल मीडिया में बच्चे का अश्लील वीडियो अपलोड किया, उप्र से आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया में बच्चे का अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी संदीप सैनी को गिरफ्तार किया है. आरोपी शख्स, उप्र के शामली का रहने वाला है और उसकी गिरफ्तारी, उप्र से हुई है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



इसे भी पढ़े -  Champa Action : हथनेवरा चौक पर रेत का अवैध परिवहन करते 6 हाइवा जब्त, चाम्पा SDM पवन कोसमा के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई...

दरअसल, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी NCRB की सूचना के बाद पामगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था. जिस वक्त सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड किया गया था, उस वक्त आरोपी पामगढ़ क्षेत्र में आया था, फिर उप्र चल दिया था. NCRB की रिपोर्ट के बाद पामगढ़ पुलिस ने आरोपी संदीप सैनी को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई, 13 हाईवा व 3 ट्रैक्टर जब्त

error: Content is protected !!