JanjgirChampa Good News : विधायक ब्यास कश्यप की मानवीय पहल, खून देकर मरीज की जान बचाई, विधायक की पहल हो रही सराहना…

जांजगीर-चाम्पा. विधायक ब्यास कश्यप ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को खून देकर उसकी जान बचाई है और मिसाल कायम किया है, क्योंकि मरीज से विधायक का कोई परिचय नहीं था. उन्हें सूचना मिली तो वे खून देने जिला अस्पताल पहुंच गए. विधायक ब्यास कश्यप का ब्लड ग्रुप ए-निगेटिव है, जो बहुत लोगों का ब्लड ग्रुप रहता है. विधायक ब्यास कश्यप, अब तक 15 से ज्यादा बार रक्तदान कर चुके हैं.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

नैला के आलोक परमहंस को भर्ती कराया गया है और उसे ए निगेटिव रक्त की जरूरत है. पिछले 2 दिनों से उनके परिजन, ब्लड के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन रक्त नहीं मिल रहा था. इस दौरान विधायक ब्यास कश्यप को उनके बेटे डॉ. लोकेंद्र कश्यप से जानकारी मिली तो वे जिला अस्पताल रक्त देने पहुंच गए. विधायक ब्यास कश्यप की इस पहल की सराहना हो रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!