JanjgirChampa Action : कटौद गांव में 110 बोरी धान को जब्त किया गया, मंडी अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जिले में अवैध धान पर जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है. कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर खाद्य विभाग और राजस्व विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है. इस तरह जिले के कटौद गांव में 110 बोरी धान को जब्त किया गया है. इससे पहले, 70 जगहों से 25 सौ क्विंटल धान जब्त किया जा चुका है और मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है. जिला प्रशासन की सख्ती के बाद धान के बिचौलियों में हड़कम्प है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

दरअसल, जिले में अभी धान की खरीदी का कार्य तेजी से चल रहा है. इसे देखते हुए बिचौलिए भी सक्रिय हैं. यही कारण है कि कलेक्टर ने अवैध धान पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!