JanjgirChampa Teacher DeadBody : बंद घर में शिक्षक की लाश मिली, नवागढ़ पुलिस जांच में जुटी…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ नगर पंचायत के वार्ड 11 के बंद घर में शिक्षक मनीष दिनकर की लाश मिली है. शिक्षक मनीष दिनकर, स्वामी आत्मानन्द विद्यालय नवागढ़ में पदस्थ थे. सूचना के बाद मौके पर नवागढ़ पुलिस पहुंची, फिर FSL की टीम को बुलाया गया. इस दौरान घटनास्थल की FSL की टीम ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवाया है. फिलहाल, पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा.



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

दरअसल, शिक्षक मनीष दिनकर, मूलतः मालखरौदा का रहने वाले थे और नवागढ़ के वार्ड 11 के घर में किराए में रहते थे. कल वे बाहर से आए थे और आज घर का दरवाजा नहीं खुला तो घर मालिक ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो किचन में शिक्षक मनीष दिनकर का शव पड़ा था. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और पीएम रिपोर्ट से शिक्षक की मौत के कारण का पता चल सकेगा.

error: Content is protected !!