पलाश चंदेल बने भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य

छ.ग. प्रदेश भाजपा द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा छ.ग. प्रदेश की नवीन कार्यकारणी की सूची घोषित की गई है, जिसमें शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाजयुमों जांजगीर-चाम्पा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पलाश चंदेल को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया है। जिसके लिये उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल, भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सहित संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये अभार व्यक्त किया है। पलाश चंदेल के भाजयुमों प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनने पर क्षेत्र व अंचल के कार्यकर्ता ने हर्ष व्यक्त किया है।



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : घर में घुसकर डंडे से हमला, 3 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, 10 आरोपी भेजे गए जेल...

error: Content is protected !!