दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले अमर सुल्तानिया

जांजगीर-चाम्पा. जिले के सशक्त युवा नेतृत्व, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जशपुर जिले के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय भेंट की। यह मुलाकात देश की राजधानी स्थित बिहार निवास में हुई, जहां सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठन और राजनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस सुअवसर पर अमर सुल्तानिया ने कार्यकारी अध्यक्ष को साल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाईव व शुभकामनाएं प्रेषित की इस दौरान कमल अग्रवाल भी मौजूद रहे।

 



इस अवसर पर अमर सुल्तानिया ने कहा कि नितिन नबीन का भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में अब तक के सबसे युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन संगठन के दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। यह निर्णय युवा नेतृत्व पर पार्टी के विश्वास को मजबूत करता है और आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा, आधुनिक दृष्टिकोण और जमीनी कार्यकर्ताओं से बेहतर संवाद प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि श्री नबीन का अनुभव और युवा जोश भाजपा को राष्ट्रव्यापी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

अमर सुल्तानिया की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक संरचना, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। अमर सुल्तानिया ने छत्तीसगढ़ में संगठन की सक्रियता, युवाओं की भागीदारी और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

भेंट के दौरान अमर सुल्तानिया ने श्री नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि श्री नवीन जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सुदृढ़ होगा तथा देशभर में पार्टी की विचारधारा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!