Raipur : संत गुरु घासीदास जयंती समारोह में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त

रायपुर. महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज, अभनपुर में आयोजित संत गुरु घासीदास जयंती समारोह में सम्मिलित हुए। यहां पहुंचने पर आयोजन समिति के द्वारा उनका पुष्प माला से स्वागत किया गया, नवनिर्मित मंदिर में दर्शन पूजन एवं स्वागत के उपरांत उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि- हमें समाज में रहना है, आगे बढ़ाना है तो नशा से दूर रहना ही होगा। यह गुरु घासीदास जी के द्वारा दिए गए सात सिद्धांतों में से एक है। उन्होंने पशु पक्षियों के प्रति भी दया का भाव रखा। गुरु घासीदास जी की विचारधाराओं पर विश्वविद्यालयों में शोध हो रहा है। गिरौदपुरी धाम दुर्गम क्षेत्र में स्थित है यह तप स्थली छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : बाइक लूटने वाले बदमाश फरार, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुलमुला क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाश, घटनाओं को रोज दे रहे अंजाम, गश्त का दावा साबित हो रहे हवा-हवाई...

लोगों को नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिवार ने संबोधित करते हुए कहा कि- भारत भूमि संत महात्माओं की भूमि है यहां गौतम बुद्ध, कबीरदास, रैदास से लेकर गुरु घासीदास तक अनेक संतों ने भारतीय समाज के पथ प्रदर्शन का कार्य किया जो वंदनीय है। समाज सेवी एवं पत्रकार राधा कृष्ण टंडन ने भी लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर विशेष रूप से पार्षद चंपा लेढ़ेकर, हेमंत तारक, मुरारी दास वैष्णव, शरण साहू, लालजी टंडन,मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 29 TI और 1 SI के तबादले, DGP ने आदेश जारी किया...

error: Content is protected !!