Raipur News : संगीतमय 51 श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन गंगा में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त

रायपुर. श्री दूधाधारी मठ एवं श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज, स्वर्गीय निलेश शाह की स्मृति में आयोजित संगीतमय 51 श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन गंगा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम अंबा देवी मंदिर प्रांगण सत्ती बाजार रायपुर में शाह परिवार के द्वारा आयोजित किया गया। महाराष्ट्र, गोंदिया से श्री हनुमान भजन मंडली के प्रमुख मितेश भाई परमार ने अपने सहयोगियों सहित शानदार प्रस्तुति दी।

 



इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए राजेश्री महन्त महाराज ने कहा कि शाह परिवार के द्वारा स्वर्गीय निलेश की स्मृति में भक्ति भाव से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वह पुण्यात्मा जहां कहीं भी होगा निश्चित रूप से उसे प्रसन्नता होगी, भगवान राघवेंद्र सरकार उन्हें मोक्ष प्रदान करेंगे। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाओं सहित बधाई दी। इस अवसर पर विशेष रूप से सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सुभाष तिवारी, शिवनारायण मुंदड़ा, महन्त देवदास जी, रंजन बेस शाह, मुकेश शाह, राजेश शाह, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे एवं शाह परिवार के सभी शुभचिंतक गण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!