Sakti News : बाराद्वार के स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 30 छात्राओं को दी गई सायकिल, छात्राओं में शिक्षा के प्रति बढ़ेगा उत्साह, नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जितेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

सक्ती. बाराद्वार के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सेजेस में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की 30 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई. छात्राओं को साइकिल मिलने से विद्यालय पहुंचने में आने वाली दिक्कतें कम होंगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा.



कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, SMDC अध्यक्ष अमित कलानोरिया, रमेश सिंघानिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी पुनीत वर्मा, वार्ड क्रमांक 02 की पार्षद प्रीति अनिल यादव, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद अजय सिंह राजपूत सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही.

इसे भी पढ़े -  मोदी की गारंटी बनाम बजट छत्तीसगढ़ संसाधन, बदले में उपेक्षा

कार्यक्रम के दौरान उद्बोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करने एवं उनकी दूरी की समस्या दूर करने हेतु सरकार द्वारा यह योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है.

वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंघानिया ने भी संबोधित करते हुए छात्राओं को बधाई दी और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर देश के विकास में योगदान देने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधन ने करते हुए छात्राओं को योजनाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस संपन्न

error: Content is protected !!