Sakti News : मालखरौदा, देवगांव और बासीन गांव में गुरूघासीदास जयंती धूमधाम मनाई गई, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, जपं अध्यक्ष ने कहा, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने से विकसित भारत का होगा निर्माण’

सक्ती. मालखरौदा, देवगांव और बासीन गांव में गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान जैतखाम की पूजा-अर्चना की गई.



इस मौके पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा कि गुरु घासीदास के संदेश मनखे-मनखे एक समान व सामाजिक समरसता के भाव को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही हैं. उन्होंने आगे कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने से समाज के हर वर्ग को शिक्षा से जोड़कर हमारे नई पीढ़ी को नए भारत निर्माण के साथ-साथ विकसित भारत व विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण का हिस्सा बनकर आगे बढेगें.

इसे भी पढ़े -  30 जनवरी शहीद दिवस पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रमौतीन बंजारे, जनपद सदस्य कृपा सागर मैत्री, सरपंच देवगांव देवमती देवनारायण जांगडे, सरपंच बासीन किशन महंत, पिंटू साहू, मदन यादव के साथ-साथ ग्राम के गणमान्य नागरिक गण विशेष रूप से उपस्थित रहे.

error: Content is protected !!