Malkharouda News : आमनदुला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती सायकल योजना के तहत 30 छात्राओं को दी गई सायकिल, मुख्य अतिथि के रूप में मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, कहा,’दूर से आने वाली बेटियों को पढ़ाई में मिलेगी मदद’

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के आमनदुला गांव में सरस्वती सायकिल योजना के तहत छात्राओं को सायकिल दी गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा के हाथों से कक्षा 9 वीं की 30 छात्राओं को सायकिल प्रदान किया गया. सायकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे में खुशी देखने को मिली.

 



इस दौरान मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरस्वती सायकिल योजना चलाई जा रही है. इससे स्कूल आने वाली बेटियों को फायदा मिलेगा और आसानी से स्कूल आ-जा सकेगी. इससे उन्हें आगे की पढ़ाई भी अच्छी तरह से कर पाएंगे. यह सरकार की योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है. इससे बेटियों में शिक्षा के प्रति उत्साह निश्चित रूप से बढ़ेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य, शिक्षकगण, शाला विकास समिति के अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, ग्राम के सरपंच, पंच एवं पालकों की उपस्थिति में सायकिल वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!